दिल्ली डेअर डेविल्स सबसे संतुलित टीम : शेखर
शेखर ने कहा कि ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने में माहिर बल्लेबाजों, हरफनमौला खिलाड़ियों और स्तरीय गेंदबाजों की बदौलत उनकी टीम के इस वर्ष खिताब जीतने की अच्छी संभावना है।
शेखर ने बताया कि दूसरे सत्र के लिए पांच नए खिलाड़ियों के शामिल होने के बाद इस टीम के खिताब जीतने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। दिल्ली की टीम ने पिछले साल सेमीफाइनल खेला था।
शेखर ने कहा, "हमारी टीम सबसे संतुलित है। आज की तारीख में हमारे पास वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के रूप में विश्व के सबसे सफल सलामी बल्लेबाज हैं। इसके अलावा हमें अब्राहम डिविलियर्स और तिलकरत्ने दिलशान के अच्छे फार्म का भी फायदा मिलेगा।"
इस साल डेअर डेविल्स टीम ने आस्ट्रेलिया के युवा सनसनी डेविड वार्नर को अपने साथ जोड़ा है। इसके अलावा टीम में शामिल होने वाले नए खिलाड़ियों में एंड्रयू मैक्डोनाल्ड, डिर्क नैन्स, पॉल कोलिंगवुड और ओवेश शाह शामिल हैं।
शेखर ने बताया कि उनकी टीम की रणनीति तेजी से रन बटोरने वाले कुछ बल्लेबाजों और हरफनमौला खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द घूमेगी। उन्होंने कहा, "कीवी कप्तान डेनियल विटोरी और युवा स्पिनर अमित मिश्रा हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण किरदार निभा सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications