फीफा विश्व कप : मध्यांतर तक नीदरलैंड्स-जापान मुकाबला बराबरी पर (लीड-1)
फीफा रैंकिंग में चौथी वरीयता प्राप्त नीदरलैंड्स की टीम 45वीं वरीयता प्राप्त जापान पर हावी रही लेकिन उसके खिलाड़ी कई अहम मौकों को गोल में तब्दील करने में असफल रहे। नीटरलैंड्स की टीम ने दो बार जबरदस्त हमला किया लेकिन जापान की रक्षा पंक्ति के आगे उसके ये प्रयास विफल साबित हुए।
जापान ने मध्यांतर से 15 मिनट पहले अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और उसके खिलाड़ियों ने इस दौरान कई हमले भी किए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।
दोनों टीमें इस विश्व कप में अपना दूसरा मैच खेल रही हैं। जापान ने अपने पहले मैच में कैमरून को हराया था जबकि नीदरलैंड्स ने डेनमार्क को 2-0 से पराजित किया था।
फीफा रैंकिंग में जापान को 45वां स्थान प्राप्त है जबकि नीदरलैंड्स चौथी वरीयता प्राप्त टीम है। दोनों टीमें आज का मैच जीतकर अंतिम-16 के लिए स्थान पक्का करना चाहेगी।
वर्ष 1998 में विश्व कप के लिए क्वोलीफाई करने के बाद जापान ने लगातार सभी विश्व कप मैच खेले हैं। वह एशिया की चैम्पियन टीम भी है। 1992, 2000 और 2004 में वह एशियाई फुटबाल का बादशाह बना था।
नीदरलैंड्स ने कभी भी विश्व कप फुटबाल का ताज नहीं जीता है लेकिन वह दो बार 1974 और 1978 में फाइनल में पहुंच चुकी है और क्रमश: पश्चिम जर्मनी और अर्जेटीना के हाथों पराजित हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications