अफ्रीकी गेंदबाज कगीसो रबाडा को तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की इजाजत मिली
नई दिल्ली। आईसीसी ने स्टार दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा को तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की इजाजत दे दी है। बता दें कि रबाडा पर दो टेस्ट मैच खेलने का बैन लगा था। पोर्ट एलीजाबेथ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान स्मिथ के साथ कथित दुर्व्यवहार करने के आरोप में रबाडा पर दो टेस्ट मैच खेलने पर बैन लगा दिया गया था। हालांकि अब वे तीसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
गौरतलब है रबाडा ने अपने बैन के खिलाफ आईसीसी से अपील की थी। जिसके बाद आईसीसी ने सुनवाई के दौरान रबाडा को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की इजाजत दे दी है।
आईसीसी ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि "दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कागीसो रबादा को खिलाड़ी के साथ अनुपयुक्त और जानबूझकर शारीरिक संपर्क बनाने के आरोप में दोषी नहीं पाया गया है।"

आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट लेवल दो का दोषी पाया गया था
बता दें कि रबाडा को आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट लेवल दो का दोषी पाया गया था, जिसके तहत उन्हें तीन डिमेरिट प्वाइंट दिए गए थे। दूसरे टेस्ट की पहली पारी की दौरान रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को आउट करने के बाद उन्हें कंधा मारा था। पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में तीन और डिमेरिट प्वाइंट मिलने के बाद उनके खाते में कुल 9 डिमेरिट प्वाइंट हो गए थे। गौरतलब है कि आठ डिमेरिट प्वाइंट दो टेस्ट या चार वनडे मैचों खेलने से प्रतिबंध के बराबर होते हैं।

अब इस लेवल के दोषी पाए गए हैं रबाडा
बैन के बाद रबाडा ने अपील की थी। जिसके बाद आईसीसी नियमों के मुताबिक रबाडा की याचिका पर एक ज्यूडिशियल कमिश्नर नियुक्त किया गया। सुनवाई के दौरान रबाडा लेवल 2 के दोषी नहीं पाए गए। आईसीसी की प्रेस रिलीज के मुताबिक उन्हें लेवल 2 के अपराध के लिए दोषी नहीं पाया गया है लेकिन हां खेल भावना के विपरीत आचरण का दोषी। जिसके चलते वह तत्काल प्रभाव से खेलने के लिए स्वतंत्र है।

अब रबाडा के 7 डिमेरिट प्वाइंट
रबादा को आचरण का दोषी पाया गया जो कि कोड की धारा 2.1.1 के तहत खेल की भावना के विपरीत है। ज्यूडिशियल कमिश्नर हेरॉन ने रबाडा पर मैच फीस का 25% और एक डिमरिट प्वाइंट का जुर्माना लगाया। मतलब अब रबाडा के 7 डिमेरिट प्वाइंट हो गए हैं। जिससे उन पर बैन लगाने का कोई सवाल ही नहीं बनता। सुनवाईकर्ता माइकल हेरोन रबाडा पर लगाए आरोपों से संतुष्ट नहीं हुए जिससे उन्होंने रबाडा पर लगाया गया बैन हटा लिया।
"South Africa bowler Kagiso Rabada has been found not guilty of the charge of making inappropriate and deliberate physical contact with a player following a hearing before the Right Honourable Michael Heron QC yesterday." - ICC press release. #RabadaAppeal pic.twitter.com/7t2yOGWNTk
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) March 20, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
