Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कार्तिक के छक्के से होश खो बैठे थे रणवीर सिंह, अब मिला डीके का जवाब

नई दिल्ली। निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को ट्रॉफी जिताने वाले दिनेश कार्तिक की तारीफ हर कोई कर रहा है। रविवार की रात बांग्लादेश पर टीम इंडिया की रोमांचक जीत के जश्न में हर कोई शामिल था। क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे टीम इंडिया बधाई दे रहे हैं। भारत की इस रोमांचक जीत के हीरो रहे दिनेश कार्तिक ने हर किसी को अपना दीवान बना लिया।

कार्तिक के दीवानों में रणवीर सिंह का नाम भी दर्ज

कार्तिक के दीवानों में रणवीर सिंह का नाम भी दर्ज

कार्तिक के दीवानों में बॉलीवुड के सुपर स्टार रणवीर सिंह का नाम भी दर्ज है। दरअसल टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे। यहां पर सभी की धड़कनें थमी हुई थीं कि तभी कार्तिक ने छक्का लगाकर इतिहास रचा दिया और भारत ने दूसरी बार निदहास ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारत की इस जीत पर रणवीर सिंह ने बधाई देते हुए दो ट्वीट किए।

रणवीर सिंह का पहला ट्वीट

रणवीर सिंह ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- अविश्वसनीय! दिनेश कार्तिक ओ माय गॉड!

रणवीर सिंह का दूसरा ट्वीट

रणवीर सिंह ने भारत की जीत के बाद एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ये डीके की अद्भुत पारी और शानदार फिनिश थी। जो बिल्कुल सच नहीं लग रही। उन्होंने कार्तिक को चैंपियन भी बोला।

डीके का जवाब

हालांकि रणवीर सिंह के इन ट्वीट्स का दिनेश कार्तिक ने भी शानदार जवाब दे दिया है। कार्तिक ने लिखा कि आपको बहुत-बहुत धन्यवाद! यह वास्तव में इसे स्पेशल बनाता है।

Story first published: Tuesday, March 20, 2018, 12:22 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+