पृथ्वी शॉ के मुरीद हुए सचिन, कही ये दिल छूने वाली बात
मुंबई। भारत को रिकॉर्ड चौथी बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की बैटिंग का हर कोई दीवाना है। शॉ ने जिस तरह से वर्ल्ड कप में प्रदर्शन किया उससे न केवल उनके फैंस बल्कि क्रिकेट से भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी उनके मुरीद हो गए हैं।
अब सचिन ने एक बार फिर शनिवार को युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की दिल खोलकर तारीफ है। सचिन ने पहली टी20 मुंबई लीग के आयोजन के उद्घाटन के मौके पर कहा, 'मैंने पृथ्वी शॉ को न्यू जीलैंड (अंडर1-9 विश्व कप) में देखा। उन्होंने जिस तरह तरक्की की है वह लाजवाब है।'
आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के लिए खेलेंगे। आज (रविवार) से वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में छह टीमें भाग लेंगी। तेंदुलकर को इस लीग का ब्रैंड एंबेसडर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस लीग युवा खिलाड़ी स्वयं को खुलकर अभिव्यक्त कर पाएंगे।
गौरतलब है कि अंडर-19 टीम इंडिया के कप्तान पृथ्वी शॉ ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार कप्तानी के साथ बल्ले से भी अपना लोहा मनवाया। दिग्गजों ने भी उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से की है। शॉ ने टूर्नामेंट में कुल 261 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
