भारी पड़ा हार्दिक पांड्या को यह ट्वीट करना, दर्ज हुई FIR
जोधपुर। टीम इंडिया के ऑलराउंडर अपने ट्वीट की वजह से नए विवाद में फंस गए हैं। बुधवार को हार्दिक पांड्या के खिलाफ बाबा भीमराव अंबेडकर को लेकर किए गए ट्वीट की वजह से शिकायत दर्ज की गई है। उनके खिलाफ राजस्थान में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पांड्या के खिलाफ डीआर मेघवाल ने शिकायत दर्ज कराई है। मेघवाल के अनुसार पांड्या ने 26 दिसंबर 2017 को ट्विटर पर बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ एक ट्वीट किया था जिसमे उनका बाबा साहब का अपमान किया गया था, जिसकी वजह से इस उनसे जुड़े लोगों की भावना आहत हुई है।
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने ट्वीट करके लिखा था कि कौन अंबेडकर, जिन्होंने क्रॉस कानून और संविधान बनाया, जिन्होंने देश में आरक्षण की बीमारी फैलाई। पांड्या के इस ट्वीट के बाद मेघवाल ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मेघवाल राष्ट्रीय भीम सेना के सदस्य हैं। उन्होंने मंगलवार को राजस्थान के जालोर जिले में पांड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसमे उन्होंने कहा है कि पांड्या जोकि एक प्रख्यात क्रिकेटर हैं, उनके बयान की वजह से ना सिर्फ संविधान के निर्माता का अपमान किया है बल्कि इस समुदाय से जुड़े लोगों का भी अपमान किया है।
मेघवाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें जनवरी माह में पांड्या के कमेंट की जानकारी मिली, जोकि काफी अपमानजनक था। उन्होंने एक गंभीर अपराध किया है, पूरे समुदाय का अपमान किया है, ऐसे में पांड्या को उचित दंड दिया जाना चाहिए। आपको बता दें कि शिकायतकर्ता मेघवाल पेशे से वकील हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
