आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स की सतर्क शुरुआत (लीड-5)
राजस्थान की टीम ने पांच ओवर की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 25 रन बना लिए थे। ग्रीम स्मिथ 19 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 19 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि नमन ओझा ने 11 गेंदों पर छह रन बनाए थे।
इससे पहले, राजस्थान की टीम ने अमित सिंह (19/4) और रवीेंद्र जडेजा (15/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ें बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स टीम को 105 रनों पर समेट दिया।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी रॉयल चैलेंजर्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 10 रन के कुल योग पर अपना पहला विकेट गंवाने वाली अनिल कुंबले की टीम के सभी बल्लेबाज निर्धारित 20 ओवरों में 105 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।
अमित और जडेजा ने 44 रन खर्च करते हुए सात विकेट अपनी झोली में डाले। रॉयल चैलेंजर्स टीम का आखिरी विकेट अंतिम गेंद पर गिरा। राजस्थान की ओर से मुनाफ पटेल और ली कार्सेलडाइन ने भी एक-एक विकेट लिया।
रॉयल चैलेंर्स की ओर से जैक्स कालिस (10), रोबिन उथप्पा (17), विराट कोहली (15), रे वान डेर मर्वे (15) और विनय कुमार (12) रनों का योगदान दिया।
वसीम जाफर (8), राहुल द्रविड़ (0), मार्क बाउचर (6) और प्रवीण कुमार (7) दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। कप्तान अनिल कुंबले खाता खोले बगैर नाबाद लौटे।
दोनों टीमों ने अब तक आठ-आठ मुकाबले खेले हैं। रॉयल चैलेंजर्स टीम ने चार जीत और चार हार के साथ आठ अंक जुटाए हैं जबकि राजस्थान की टीम ने चार जीत, तीन हार और एक बेनतीजा मैच के सहारे नौ अंक अपनी झोली में डाले हैं।
आईपीएल के दूसरे संस्करण में दोनों टीमों के बीच इससे पहले एक मैच खेला जा चुका है। उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स ने राजस्थान की टीम को 75 रनों से पराजित किया था। यह मैच 18 अप्रैल को खेला गया था।
वर्ष 2008 में खेले गए आईपीएल के पहले संस्करण की विजेता टीम ने पिछले साल खेले गए दोनों मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स को पटखनी दी थी। पहला मैच उसने सात विकेट से जीता था जबकि दूसरा मैच 65 रनों के अंतर से उसके नाम रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications