कोलंबो टेस्ट: सहवाग पेवेलियन लौटे (लीड-1)
कोलंबो, 5 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के अंतिम मैच के तीसरे दिन गुरुवार को विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग करियर का 21वां शतक जड़ने के बाद बाद पेवेलियन लौट गए हैं। इससे पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रूप में भारत को एक बड़ा झटका लगा। भारतीय टीम ने चार विकेट पर 231 रन बना लिए हैं।
खेल के तीसरे दिन सहवाग (नाबाद 97) और तेंदुलकर (नाबाद 40) ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 88 रन जोड़कर पी. सारा ओवल मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। भारतीय टीम ने दूसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी के स्कोर 425 रनों के जवाब में दो विकेट पर 180 रन बनाए थे।
तीसरे दिन सचिन और सहवाग की जोड़ी से भारतीय टीम को लंबी साझेदारी की उम्मीद थी पंरतु लसित मलिंगा ने इस पर पानी फेर दिया। उनकी एक गेंद पर सचिन चकमा खा गए और प्रसन्ना जयवर्धन के हाथों लपके गए। उन्होंने 41 रन बनाए। इसके बाद सहवाग ने अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक पूरा किया।
शतक पूरा करने के बाद सहवाग भी एक पल के लिए अपना नियंत्रण खो बैठे और सूरज रांडीव ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए उन्हें चनाका वेलेगेदारा के हाथों कैच करवा दिया। सहवाग ने 105 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 109 रन बनाए। तीसरे दिन सहवाग ने अपने खाते में कुल 12 रन जोड़े जबकि सचिन महज एक रन ही जोड़ सके। वी.वी.एस. लक्ष्मण 16 और सुरेश रैना 14 रन पर नाबाद हैं।
तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। उसने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से जीता था जबकि कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला गया दूसरा टेस्ट मैच बेनतीजा समाप्त हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications