कोलंबो टेस्ट : चायकाल तक श्रीलंका को 214 रनों की बढ़त (लीड-4)
थिलन समरवीरा 78 और असंथा मेंडिस 45 रन पर खेल रहे हैं। पहली पारी में शतक लगाने वाले समरवीरा ने 119 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए हैं जबकि अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल रहे मेंडिस ने 114 गेंदों पर चार बार गेंद को सीमारेखा से बाहर भेजा है।
दोनों बल्लेबाज नौवें विकेट के लिए 100 रनों की बहुमूल्य साझेदारी कर चुके हैं। इससे पहले लसिथ मलिंगा (15) और समरवीरा ने आठवें विकेट के लिए 38 रन जोड़े थे। भारत की ओर से प्रज्ञान ओझा और वीरेंद्र सहवाग ने तीन-तीन विकेट चटकाए हैं जबकि अमित मिश्रा को दो सफलता मिली है।
श्रीलंका ने तीसरे दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 45 रन बनाए थे। तीसरे दिन के दोनों विकेट सहवाग के खाते में गए थे। सहवाग ने थरंगा पारानाविताना (16) और तिलकरत्ने दिलशान (13) के सस्ते में आउट किया था।
चौथे दिन श्रीलंका ने कप्तान कुमार संगकारा (28), सूरज रांडीव (6), माहेला जयवर्धने (5), एंजेलो मैथ्यूज (5), प्रसन्ना जयवर्धने (0) और मलिंगा (15) के विकेट गंवाए हैं। तीसरे दिन संगकारा 12 और रांडीव बिना खाता खोले नाबाद लौटे थे।
अब तक के हालात दो देखते हुए श्रीलंका की स्थिति काफी कमजोर नजर आ रही है। भारत ने दूसरे सत्र में अगर उसे अपेक्षाकृत कम स्कोर पर बांध दिया तो उसके पास इस मैच को जीतकर श्रंखला में बराबरी करने का सुनहरा मौका होगा।
तीन मैचों की इस श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने गॉल में खेला गया पहला मुकाबला 10 विकेट से जीता था जबकि कोलंबो में ही खेला गया दूसरा मैच बेनतीजा समाप्त हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications