फुटबाल विश्व कप : मैराडोना ने कोलोचीनी और लावेज्जी को बाहर किया (लीड-1)
इस टीम में लियोनेल मेसी और कार्लोस तावेज जैसे दिग्गजों को जगह दी गई है लेकिन प्रीमियर लीग क्लब न्यूकासल युनाइटेड के लिए खेलने वाले डिफेंडर फेब्रिको कोलोचीनी और इटली के क्लब नेपोली के स्टार स्ट्राइकर एडिक्वेल लावेज्जी को शामिल नहीं किया है।
इस टीम में डिफेंडर एरियल ग्रेस को भी शामिल किया गया है। ग्रेस के पास सिर्फ एक अंतर्राष्ट्रीय मैच का अनुभव है। ग्रेस ने यह मैच इसी महीने हैती के खिलाफ खेला था। यही नहीं, पालेर्मो के लिए खेलने वाले मिडफील्डर जेवियर पास्टोर टीम में शामिल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अब तक एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
वर्ष 1978 और 1986 में खिताब जीतने वाली अर्जेटीनी टीम सोमवार को विश्व कप से पहले खेले जाने वाले अपने अंतिम अभ्यास मैच में कनाडा से भिड़ेगी। विश्व कप में उसे अपना पहला मैच 12 जून को नाइजीरिया के साथ खेलना है। अर्जेटीना को ग्रुप-बी में नाइजीरिया, दक्षिण कोरिया और ग्रीस के साथ रखा गया है।
टीम इस प्रकार है :
गोलकीपर : सर्गियो रोमेरियो, मारियानो अंदुजार और डिएगो पोजो।
डिफेंडर : निकोलस ओतामेंडी, मार्टिन डेमीकेलिस, वाल्टर सैमुएल, गैब्रिएल हेंजे, निकोलस बुर्डिस्को, एरियल ग्रेस, क्लीमेंट रोड्रिग्ज।
मिडफील्डर : जोनास गुटिरेज, जुआन सबास्टियन वेरोन, जेवियर मैस्केरानो, एंजेल डी मारिया, डेवियर पास्टोर, मैक्सी रोडिर्र्ग्ज, मारियो बोलाती।
फारवर्ड : लियोनेस मेसी, गोंजालो हिग्वुएन, कार्लोस तावेज, डिएगो मिलितो, सर्गियो एग्वेरो और मार्टिन पेलेर्मो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications