जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के भारोत्तोलन हॉल में आयोजित इस स्पर्धा में भारत की सोनिया चानू ने 167 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि संध्या रानी देवी को 165 किलोग्राम भार के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
नाइजीरिया की अगस्टीना नवाकोलो ने राष्ट्रमंडल रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। नवाकोलो ने कुल 171 किग्रा भार उठाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*