Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : जापान-पराग्वे मुकाबला अतिरिक्त समय में पहुंचा (लीड-2)

मध्यांतर तक बराबरी पर सामप्त हुए इस मैच में दूसरे हॉफ का यानी निर्धारित 90 मिनट का खेल समाप्त होने तक भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी।

मैच का नतीजा निकले इसके लिए और आधे घंटे का खेल होगा। इस पर भी यदि मुकाबला बराबरी पर छूटा तो टाइ ब्रेकर के जरिए मैच का नतीजा सामने आएगा।

पहले हॉफ में पराग्वे की टीम जापान पर हावी रही लेकिन दूसरे हॉफ में जापानी खिलाड़ियों ने तेज खेल का प्रदर्शन किया लेकिन कोई भी टीम एक दूसरे की रक्षा पंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सकी।

कुल 90 मिनट के मुकाबले में 61 फीसदी मौके पर गेंद पराग्वे के पास रही जबकि जापान के पास महज 39 फीसदी मौके पर गेंद रही।

जापान की टीम के पास गेंद भले ही कम समय रही हो लेकिन उसके खिलाड़ियों ने पराग्वे के छह के मुकाबले आठ बार गोलपोस्ट को निशाना बनाकर गेंद मारा। इनमें से चार बार गेंद निशाने से दूर रही जबकि चार मौके पर उसने गोल पर निशाना साधा। उसके यह प्रयास हालांकि बेकार गए।

बहरहाल, दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतकर इतिहास बनाने का मौका होगा क्योंकि दोनों में से कोई भी टीम आज तक विश्व कप के अंतिम आठ में जगह नहीं बना सकी है। जापान के लिए यहां एक और इतिहास बनाने का मौका होगा। वह यदि पराग्वे का हरा देता है तो किसी दक्षिण अमेरिकी टीम को विश्व कप में पराजित वाली वह पहली एशियाई टीम बन जाएगी। विश्व कप में आज तक कोई भसी एशियाई टीम भी दक्षिण अमेरिकी टीम को हरा नहीं सकी है।

जापान की टीम ने अपने जादुई खेल से अभी तक सभी फुटबाल प्रेमियों का मन मोह रखा है। पहले दौर में ग्रुप-ई के अपने पहले मुकाबले में उसे हॉलैंड के हाथों 0-1 से पराजित होना पड़ा था। इसके बाद जापान की टीम ने शानदार लय में खेलते हुए कैमरून को 1-0 से और अगले मैच में डेनमार्क को 3-1 से पराजित किया।

उधर, पराग्वे की टीम पहले दौर में ग्रुप-ई की शीर्ष टीम बनी। अपने पहले मुकाबले में उसने गत चैम्पियन इटली को 1-1 की बराबरी पर रोक कर सनसनी मचा दी थी। अपने अगले मुकाबलों में उसने स्लोवाकिया को 2-0 से पराजित किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम ग्रुप मुकाबले में गोलरहित ड्रा खेलकर अपने ग्रुप की शीर्ष टीम बनी।

दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले की विजेता टीम क्वोर्टरफाइनल में मंगलवार देर रात पुर्तगाल और स्पेन के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+