Copa America 2021: ब्राजील को हराकर अर्जेंटीना बना चैम्पियन, मेसी के इंटरनेशलन टाइटल के सूखे का अंत

नई दिल्लीः लियोनेल मेस्सी के अर्जेंटीना ने रविवार को कोपा अमेरिका फाइनल में ब्राजील को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना 15वां कोपा अमेरिका खिताब जीत लिया। अर्जेंटीना के लिए एकमात्र विजयी गोल एंजल डि मारिया ने पहले हॉफ के बीच में किया।

अर्जेंटीना की जीत बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनेल मेसी के लिए एक विशेष जीत थी, जिन्होंने एक दशक से अधिक समय के बाद नीले और सफेद शर्ट में अपना पहला खिताब जीता।

मेसी ने चार गोल के साथ टूर्नामेंट के संयुक्त शीर्ष गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर समाप्त किया और नेमार के साथ संयुक्त सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। हालांकि अधिकांश समय शांत रहे और दो मिनट शेष रहते खेल को समाप्त करने का एक सुनहरा मौका भी मिस किया।

जैसे ही अंतिम सीटी बजाई गई तो टीवी पर घोषणा की गई "अर्जेटिना चैम्पियन, लियोन मेसी चैम्पियन!"

जब मैच समाप्त हुआ, तो मेसी की आंखों में खुशी के आंसू थे और उनके साथियों ने उन्हें खुशी में हवा में उछाल लिया।

यह टूर्नामेंट में ब्राजील द्वारा खाया गया केवल तीसरा गोल था। नेमार ने ड्रिबल और पास के साथ कड़ी मेहनत की, लेकिन सेलेकाओ ने अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को मुश्किल से ही डराया। कोच टिटे की टीम ने कोपा अमेरिका में अपने पिछले पांच मैच जीते थे और सभी में गोल किए थे।

फाइनल में मेस्सी का प्रदर्शन टूर्नामेंट के पिछले मैचों की तरह प्रभावशाली नहीं था, जिसके दौरान उन्होंने चार गोल किए और पांच में सहायता की। 88वें मिनट में उनके पास स्पष्ट मौका था, उन्होंने एडर्सन को ड्रिबल करने की कोशिश की, लेकिन ब्राजील के गोलकीपर ने उन्हें रोक दिया।

अब इस टाइटल जीत से अर्जेटिना के सुपरस्टार को राष्ट्रीय टीम के लिए भी कुछ हासिल करने को मिला है। ये उनके लिए बड़ी राहत की बात है क्योंकि कई आलोचक कहते थे कि मेसी अपनी नेशनल टीम के लिए वो जादू नहीं दिखा पाए जो उन्होंने क्लबों के लिए खेलते हुए हासिल किया है।

Story first published: Sunday, July 11, 2021, 8:26 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+