For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Copa America 2021: फाइनल में हार के बाद टूटे नेमार को मेसी ने लगाया गले- VIDEO

नई दिल्लीः जहां रविवार को कोपा अमेरिका का फाइनल माराकाना में अर्जेंटीना के लिए खुशी की लहर लेकर आया, वहीं मेजबान ब्राजील को खिताबी मुकाबले में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। अंतिम सीटी जैसे ही बजी, मेसी और उनके साथी जश्न मनाने के लिए अपने देशवासियों की ओर दौड़े, हीरो लियोनल को हवा में उठा लिया। यहां दो भावनाएं साफ देखी गई, मेसी जहां खुशी के आंसू रो रहे थे तो वहीं जबकि ब्राजील के स्टार नेमार गम के आंसू में टूट गए और दुःख में चले गए।

खेल के बाद, मेसी और नेमार ने एक दूसरे को लंबे संमय तक गले लगाया। दोनों ही अपनी टीम के आइकन खिलाड़ी हैं।

मेसी अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल करते हुए अर्जेंटीना के अपने साथियों के साथ सेलिब्रेट कर रहे थे तो वहीं नेमार दिल टूटे ब्राजील के लोगों को सांत्वना दे रहे थे। नेमार और लियोनेल मेसी ने बार्सिलोना में एक साथ चार साल बिताएं हैं और कई ट्राफियां साथ में जीती हैं।

अर्जेंटीना ने शनिवार को 28 साल में अपना पहला बड़ा खिताब जीता और लियोनेल मेसी ने आखिरकार नीली और सफेद शर्ट में अपना पहला टाइटल जीता जब एंजेल डि मारिया के गोल ने उन्हें ब्राजील पर 1-0 से जीत दिलाई और रिकॉर्ड 15वें कोपा अमेरिका की बराबरी की। .

खिताब ने अर्जेंटीना के प्रमुख ट्राफियों के 28 साल के सूखे को समाप्त कर दिया, जिसमें मेस्सी चार गोल और पांच हेल्प के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे।

शनिवार तक, अर्जेंटीना के साथ मेस्सी के खिताब केवल अंडर -20 विश्व कप 2005 खिताब और 2008 में बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल ही थे। शनिवार को मेसी ने 34 साल की उम्र में कोपा अमेरिका ट्रॉफी को उठा लिया। उनके शानदार करियर की यह सबसे बड़ी कमी आज पूरी हो गई।

Story first published: Sunday, July 11, 2021, 12:13 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+