समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक इब्राहिमोविक अगर इस करार के लिए राजी हो जाते हैं और इस सत्र में प्रीमियर लीग में खेलते हैं तो उन्हें प्रति सप्ताह पांच लाख पाउंड और प्रति वर्ष 2.4 करोड़ पाउंड की आय होगी।
इब्राहिमोविक को सिटी प्रबंधन की ओर से रिकार्ड कमाई का प्रस्ताव मिला है। आज तक लियोनेल मेसी, काका और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गज और ख्यातिमान खिलाड़ियों को भी इतने मेहनताने का प्रस्ताव नहीं मिला है।
सिटी प्रबंधन ने इस करार के लिए सीधे इब्राहिमोविक के प्रबंधक मिनो रियोला के साथ संपर्क किया है। वह स्वीडन के इस दिग्गज खिलाड़ी के साथ करार के लिए उत्सुक है क्योंकि इस सत्र में उसे हर हाल में प्रीमियर लीग में अच्छे परिणाम चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।