Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईएचएफ को दोबारा मान्यता देने का सवाल नहीं उठता : एफआईएच

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) के उपाध्यक्ष एंटोनियो वॉन ओंदारजा ने शनिवार को कहा कि एफआईएच केवल हॉकी इंडिया (एचआई) को भारत में हॉकी की प्रतिनिधि संस्था के रूप में मान्यता देगी, न कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त इंडियन हॉकी फेडरेशन (आईएचएफ) को।

जर्मनी के मोनचेंगलैडबैक से आईएएनएस के साथ बातचीत में ओंदारजा ने कहा कि एफआईएच चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन एचआई के साथ रहेगी और और आईएचएफ को मान्यता देने का सवाल ही नहीं उठता। आईएचएफ की मान्यता 2000 में समाप्त कर दी गई थी, क्योंकि वह एफआईएच के नियमानुसार महिलाओं के परिसंघ के साथ विलय करने में विफल हो गया था।

ओंदारजा ने कहा, "हम भारत में हॉकी के लिए अधिकारिक संस्था के रूप में एचआई को अपनी मान्यता जारी रखेंगे। हम इसे इसलिए भी मान्यता देते हैं, क्योंकि यह भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से भी संबद्ध है। आईएचएफ को दोबारा मान्यता देने का सवाल ही नहीं उठता।"

ज्ञात हो कि ओंदारजा गुरुवार को यहां संपन्न हुए एचआई के चुनाव के दौरान मौजूद थे।

खेल मंत्रालय ने एफआईएच से कहा कि वह के.पी.एस.गिल के नेतृत्व वाले आईएचएफ को हॉकी की प्रतिनिधि संस्था के रूप में मान्यता दे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+