जरदारी से पीसीबी के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी नेताओं ने जरदारी से पिछले हफ्ते हुई मुलाकात के दौरान कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट श्रृंखला में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन खराब चयन के कारण प्रभावित हुआ है और इसके लिए पीसीबी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
एक सूत्र ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि जरदारी को पीसीबी प्रमुख को नियुक्त करने का अधिकार है और वही पीसीबी के संरक्षक हैं।
सूत्र ने कहा, "ब्रिटेन में रहने वाले पाकिस्तान के प्रभावशाली नेताओं ने जरदारी से पाकिस्तानी क्रिकेट के हित में कड़े कदम उठाने का आग्रह किया।"
पाक टीम के खराब प्रदर्शन के लिए पीसीबी प्रमुख एजाज बट्ट और उनकी नीतियों को जिम्मेदार माना जा रहा है। इसका कारण यह है कि यह जानते हुए भी कि इंग्लैंड दौरा टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, बट्ट ने इस दौरे से मोहम्मद यूसुफ और यूनिस खान जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को दूर रखा।
इनकी जगह उमर अमीन और अजहर अली जैसे युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई। इन खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में निराशाजनक प्रदर्शन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications