समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्यूबा के आधिकारिक मीडिया को दिए साक्षात्कार में मैराडोना ने कहा कि वह कास्त्रो के प्रशंसक हैं।
वेबासाइट 'क्यूबाडिबेट डॉट सीयू' से बातचीत के दौरान मैराडोना ने कहा, "कास्त्रो से कहिएगा कि मैं उनसे प्यार करता हूं।" मैराडोना इन दिनों वेनेजुएला के दौरे पर हैं।
मैराडोना ने कहा कि वह अगले 30 दिनों के भीतर क्यूबा दौरे पर जाएंगे और कास्त्रो से मिलेंगे।
कास्त्रो ने वर्ष 2006 में सत्ता की बागडोर अपने भाई राउल कास्त्रो को सौंप दी थी। वह 13 अगस्त को अपना 84वां जन्मदिन मनाएंगे।
मैराडोना ने अपना काफी समय क्यूबा में बिताया है। उस दौरान उन्होंने वहां नशामुक्ति का इलाज कराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।