एड्रियानो से न्यायिक अधिकारियों ने की पूछताछ
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एड्रियानो अपने वकील के साथ न्यायिक अधिकारियों के सामने पेश हुए। उन पर फेबियानो एंटासियो डा सिल्वा द्वारा चलाए जाने वाले 'कमांडो वर्मेल्हो' (रेड कमांड) नाम के एक गिरोह के साथ वित्तीय लेन-देन करने का संहेद है। फेबियानो रियो की कई झुग्गी बस्तियों का मालिक है।
एक अधिकारी ने बताया कि इस बात के पुख्ता संकेत मिले हैं कि विश्व कप के लिए ब्राजीली टीम में शामिल नहीं किए गए एड्रियानो ने एफबी नाम से मशहूर उस गिरोह को पैसे दिए हैं।
इस संबंध में न्ययाधिकरण ने एड्रियानो के बैंक खातों और टेलीफोन पर हुई उनकी तमाम बातचीत का रिकार्ड खंगालने का आदेश दिया है। इस संबंध में पुलिस की मदद से सरकारी आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विश्व फुटबाल के सबसे अच्छे अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले एड्रियानो खराब फार्म और चोट के कारण ब्राजीली टीम में जगह नहीं पा सके।
उन्हें शराब की लत है और साथ ही वह कई तरह की व्यक्तिगत परेशानियों से जूझ रहे हैं। ब्राजीली टीम 11 जून से होने वाले विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications