दीक्षित ने मलबों को सही समय से न हटाए जाने के लिए खेल परियोजनाओं में लगी विभिन्न एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया, जो दिल्ली सरकार के अधीन नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो और मलबा हटाने वाले कामों की वास्तविक तस्वीर पेश करने को कहा। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर मलबे हटाए गए हैं।
दीक्षित ने पत्रकारों से कहा, "जब सड़क, घर या इमारतों का निर्माण होगा तो मलबा एकत्रित ही होगा। वक्त रहते कचरे को साफ करा दिया जाएगा।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मसले पर मंगलवार को एक बैठक करेंगी।
गौरतलब है कि दिल्ली में सड़कों पर जगह-जगह मलबा फैला पड़ा है और इसे साफ करने के लिए 10 अगस्त तक की तारीख तय की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।