Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

4 महीने आगे खिसकाया जा सकता है विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप, ICC कर सकता है बदलाव

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत होने वाली क्रिकेट सीरीज, टी20 विश्व कप और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के भविष्य को लेकर चर्चा की। इस मीटिंग के बाद अब विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के मैच पूरे करवाने के लिये इसे 4 महीने आगे खिसका सकते हैं, जिसके कारण आईसीसी अपने पूरे कार्यक्रम पर बदलाव करने पर विचार कर रही है। हालांकि इससे टेस्ट चैम्पिनशिप में भारत की स्थिति पर फर्क नहीं पड़ेगा।

अगर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के कार्यक्रम में आईसीसी बदलाव करता है तो भारतीय टीम अपनी स्थिति को मजबूती से बरकरार रखेगा। भारतीय टीम ने अभी तक सबसे ज्यादा 4 टेस्ट सीरीज खेली हैं जिसमें से 3 में उन्होंने जीत दर्ज की है और 360 प्वाइंटस के साथ टॉप पर काबिज हैं।

और पढ़ें: मोहित शर्मा ने बताया क्यों है धोनी सच्चे लीडर, विराट कोहली में नहीं है यह गुण

वहीं ऑस्ट्रेलिया की 3 सीरीज खेलकर 296 प्वाइंटस के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है जबकि न्यूजीलैंड की टीम 3 सीरीज में 180 प्वाइंटस के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। इंग्लैंड की टीम ने 2 सीरीज में 146 प्वाइंटस के साथ चौथे स्थान पर काबिज है और पाकिस्तान की टीम 2 सीरीज में 140 प्वाइंटस के साथ पांचवें स्थान पर है।

आईसीसी के अनुसार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत किसी एक देश को कम से कम 6 सीरीज खेलनी है जिसमें 3 अपने घर और 3 विदेशी सरजमीं पर खेलनी है। भारतीय टीम 2 सीरीज अपने घर और 2 बाहर खेल चुका है जिसमें से 3 सीरीज में जीत मिलने की वजह से उसे पूरे अंक हासिल हुए।

और पढ़ें: मोहित शर्मा ने बताया क्यों है धोनी सच्चे लीडर, विराट कोहली में नहीं है यह गुण

भारतीय टीम अगले साल जनवरी में पांच टेस्ट मैचों के लिये इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। यह उसकी डब्ल्यूटीसी के तहत अंतिम श्रृंखला भी होगी। इंग्लैंड के लिये भारतीय सरजमीं पर खेलना आसान नहीं रहा है। इससे पहले उसकी टीम 2016 के आखिर में भारत दौरे पर आयी थी तब भारतीय टीम ने उसे पांच मैचों की श्रृंखला में 4-0 करारी शिकस्त दी थी। भारतीय टीम ने इस साल के शुरू में न्यूजीलैंड का दौरा किया लेकिन वहां उसने दोनों टेस्ट मैच गंवा दिये। इससे वह 360 अंक पर ही अटका रहा। कोहली की टीम को अभी डब्ल्यूटीसी के तहत दो श्रृंखलाएं खेलनी हैं।

और पढ़ें: कपिल देव ने खोला अपनी नई लुक का राज, बताया-किससे प्रेरित हो लिया हेयरकट

उसे इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया दौरे में चार टेस्ट मैच खेलने हैं। अगर भारत 2018-19 का अपना रिकार्ड बरकरार रखता है तो वह अपने अंकों में इजाफा कर सकता है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे में श्रृंखला 2-1 से जीती थी।

Story first published: Monday, April 27, 2020, 15:24 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+