Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : बादशाहत कायम करना चाहेगा आस्ट्रेलिया

दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला रविवार को बारबाडोस के किंग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में आस्ट्रेलियाई टीम का अब तक का सफर शानदार रहा है। टूर्नामेंट में अब तक वह अजेय रही है। खिताबी मुकाबले में भी वह जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए खिताब पर कब्जा करना चाहेगी। इस टीम को शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में थोड़ा दिक्कत हुई थी लेकिन अंतत: जीत उसी के हाथ लगी।

सेंट लूसिया में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया था। पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 आवरों में 191 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन माइक हसी की आतिशी बल्लेबाजी ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। हसी ने 24 गेदों पर 60 रन बनाए।

आस्ट्रेलियाई टीम इसी जज्बे को यहां भी बनाए रखना चाहेगी। टीम खेल के हर विभाग में अव्वल नजर आ रही है। शेन वाटसन, डेविड वार्नर, कैमरून व्हाइट, डेविड हसी, माइक हसी, ब्रैड हेडिन और कप्तान माइकल क्लार्क किसी भी गेदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते हैं।

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ही नहीं बल्कि गेंदबाज भी शानदार लय में हैं। शेन वाटसन, डिर्क नैन्स, मिशेल जानसन और युवा स्पिन गेंदबाज स्टीवन स्मिथ अच्छे से अच्छे बल्लेबाजों को घुटने टेकने के लिए विवश कर सकते हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाजों को ये बड़ी चुनौती दे सकते हैं।

उधर, इंग्लैंड की टीम भी बेहरतीन लय में है और संतुलित है। उसने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। माइकल लंब, केविन पीटरसन, इयान मोर्गन और कप्तान पॉल कोलिंगवुड शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम में स्टुअर्ट ब्रॉड, रेयान साइडबॉटम और ग्रीम स्वान की मौजूदगी आस्ट्रेलिया के लिए के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

अपनी टीम की क्षमता को आंकते हुए कोलिंगवुड ने शनिवार को कहा दिया कि उनकी टीम आस्ट्रेलिया से जरा भी कम नहीं हैं और फाइनल मुकाबले में उसे कड़ी टक्कर देगी। उन्होंने कहा, "हम आस्ट्रेलिया से कम नहीं है। हम यह जानते हैं कि उनकी टीम बहुत अच्छी है। परंतु रविवार को कांटे की टक्कर देखने मिलेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+