Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशिया कप : श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से हराया (राउंडअप)

भारत द्वारा दिए गए 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 37.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मेजबान टीम की ओर से कप्तान कुमार संगकारा ने 73 रनों की कप्तानी पारी खेली। संगकारा ने 82 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए।

माहेला जयवर्धने 67 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद लौटे। जयवर्धने ने कप्तान संगकारा के साथ तीसरे विकेट के लिए 103 रन जोड़े। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा ने 38 और तिलकरत्ने दिलशान ने 24 रनों का योगदान दिया। थरंगा 46 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने छह चौके लगाए।

इससे पहले, फरवेज महरूफ (42/5) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 209 रनों पर समेट दिया। भारतीय टीम 42.3 ओवर बल्लेबाजी कर सकी।

भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। रोहित अंतिम बल्लेबाज के तौर पर पेवेलियन लौटे। रोहित ने 73 गेंदों की शानदार पारी के दौरान सात चौके लगाए। श्रीलंका की ओर से महरूफ के अलावा रंगना हेराथ ने दो और एंजेलो मैथ्यूज ने एक विकेट हासिल किया।

भारत के दो बल्लेबाज रन आउट हुए। रोहित के अलावा भारत के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 41 और दिनेश कार्तिक ने 40 रनों का योगदान दिया। धौनी ने 53 गेंदों पर छह चौके लगाए जबकि चोटिल वीरेंद्र सहवाग के स्थान पर टीम में शामिल किए गए कार्तिक ने 43 गेंदों पर छह चौके जड़े।

रोहित और धौनी ने पांचवें विकेट के लिए सर्वाधिक 79 रन जोड़े। इसके अलावा रोहित ने सुरेश रैना (18) के साथ चौथे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी निभाई। पहले विकेट के लिए गौतम गंभीर और कार्तिक ने 58 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन भारतीय बल्लेबाज उसका फायदा नहीं उठा सके।

इस श्रृंखला में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले गंभीर मात्र 23 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। विराट कोहली (10) और रवींद्र जडेजा (0) ने निराश किया जबकि प्रवीण कुमार (0) जहीर खान (0) अशोक ढींढा (2) जैसे निचले और पुछल्ले बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सके।

यह मुकाबला परिणाम के लिहाज से महज औचपारिकता ही था क्योंकि दोनों टीमें पहले ही फाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं। वैसे इस जीत के बाद श्रीलंकाई टीम मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ खिताबी मुकाबले में उतरेगी।

खिताबी मुकाबला 24 जून को इसी मैदान पर खेला जाएगा। चार देशों की इस प्रतियोगिता में भारत को 15 वर्ष से खिताब का इंतजार है। भारत ने आखिरी बार 1995 में यह खिताब जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+