इस धारावाहिक में अभी गोकुलधाम प्रीमियर लीग (जीपीएल) का दृश्य चल रहा है और इसी में पार्थिव और इरफान क्रिकेट खेलने वालों का हौसला बढ़ाते नजर आएंगे।
दोनों खिलाड़ी एक-एक कड़ी के लिए धारावाहिक से जुड़ेंगे। चैनल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पार्थिव आगामी गुरुवार को धारावाहिक में नजर आएंगे जबकि इरफान सात जुलाई को टेलीविजन पर नजर आएंगे।
पार्थिव इस कार्यक्रम को लेकर अतिउत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मैं जीपीएल का जमकर लुत्फ ले रहा हूं। मैं इस बात को लेकर खासा रोमांचित हूं कि जीपीएल में किस टीम की विजय होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।