VIDEO: क्रोएशिया और अर्जेंटीना के समर्थक आपस में भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे
नई दिल्ली। फीफा विश्वकप का रोमांच किसी से छिपा नहीं है। रूस में हो रहे इस बार के फीफा विश्वकप को देखने और उसका सपोर्ट करने के लिए पूरी दुनिया से लोग पहुंचे हैं। हर प्रशंसक अपनी टीम और खिलाड़ी को सपोर्ट करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता है। फुटबॉल के इस महामुकाबले में इस खेल के प्रति लोगों की दीवानगी के कई किस्से हैं जो अक्सर इस खेल को और ज्यादा बेहतरीन साबित करते हैं लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे भी किस्से सामने आते हैं जो प्रशंसकों के इस अतिउत्साह को नकारात्मक रूप भी देते हैं। ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला गुरुवार को अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच हुए मुकाबले में। जहां मैच के बाद दोनों टीमों के समर्थक आपस में भिड़ गए और जमकर लात घूसे चले।
Argentina vs. Croatia..
— TheRealCasuals (@Real_Casuals_66) June 22, 2018
21/06/2018. #WorldCup #ARG #CRO pic.twitter.com/uOGEbBNxMc
हुआ कुछ यूंः दरअसल पिछले विश्वकप की उपविजेता अर्जेंटीना की टीम जिसके कप्तान दुनिया के महान फुटबॉलर मेसी हैं। हाालंकि अपनी टीम को विश्वकप का सपना दिखाने वाले मेसी और उनकी टीम का सफऱ इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है और उनकी टीम पर अब अंतिम 16 में भी न पहुंच पाने का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच क्रोएशिया से हुए मुकाबले में इस टीम 3-0 से हार मिली जो कि किसी ने भी सोची नहीं थी। बता दें कि इस मुकाबले के बाद अर्जेंटीना के समर्थक खास दुखी दिखे वहीं कुछ की आंखों में आंसू भी देखे गए। खबरों की मानें तो इस मुकाबले को देखने के लिए 5 हजार क्रोएशिया तो करीब 11 हजार अर्जेंटीना के समर्थक पहुंचे थे। ऐसे में इस हार के बाद अर्जेंटीना के समर्थकों ने जमकर लात घूसे चलाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
