द्रविड़ ने सर्वाधिक टेस्ट कैचों के रिकार्ड की बराबरी की
न्यूजीलैंड के साथ स्थानीय सेडन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को द्रविड़ ने मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज मार्क गुपटिल का कैच लपककर वॉ के 181 कैचों के रिकार्ड की बराबरी कर ली।
द्रविड़ को वॉ का रिकार्ड तोड़ने की एक बेहतरीन मौका मिला था लेकिन 77 रन के व्यक्तिगत योग पर उन्होंने हरभजन सिंह की गेंद पर जेस राइडर का कैच छोड़ दिया। राइडर ने इसके बाद अपने करियर का पहला शतक जड़ा।
द्रविड़ ने जहां 132वां टेस्ट मैच खेलते हुए 181 कैच लपके हैं वहीं वॉ ने 128 मैचों में यह रिकार्ड अपने नाम किया था। इस क्रम में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग हैं, जिन्होंने 111 मैचों में 171 कैच लपके हैं।
टेस्ट मैचों में अब तक 28 खिलाड़ियों ने 100 से अधिक कैच लपके हैं। इनमें भारत के पांच खिलाड़ी शामिल हैं।
भारत की ओर से द्रविड़ के अलावा वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 103 मैचों में 109 कैच, सुनील गावस्कर ने 125 मैचों में 108 कैच, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 99 मैचों में 105 कैच और सचिन तेंदुलकर ने 157 मैचों में 100 कैच लपके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications