कतर ओपन: नडाल, फेडरर क्वार्टर फाइनल में
दोहा, 8 जनवरी: विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल और दूसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दूसरे दौर के अपने-अपने मैच जीतकर कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल दौर में पहुंच गए हैं।
खेल वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट' के मुताबिक पहले दौर के मुकाबले में फ्रांस के फेब्रिस सांतोरो को 6-0, 6-1 से पराजित करने वाले नडाल ने दूसरे दौर में स्लोवाकिया के कारोल बेक को 6-1, 6-2 से हराया। नडाल ने 46 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया। उन्होंने कुल तीन बार बेक की सर्विस ब्रेक की।
दूसरी ओर, अब तक के करियर में 13 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके फेडरर ने इटली के एंड्रिस सेपी को 6-3, 6-3 से हराया। पहले दौर में फेडरर ने इटली के ही पोटिटो स्टारेस को 6-2, 6-2 से पराजित किया था।
अगले दौर में नडाल जहां फ्रांस के गेल मोनफील्स से भिड़ेंगे वहीं फेडरर जर्मनी के फिलिप कोलश्नाइबर का सामना करेंगे। दो मैचों के बाद इस सत्र में पहली बार नडाल और फेडरर की भिड़ंत की संभावना बनती दिख रही है।
दूसरी ओर, पिछले हफ्ते अबूधाबी में प्रदर्शनी टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले ब्रिटेन के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मौजूदा चैंपियन एंडी मरे भी अंतिम आठ में पहुंच गए हैं। पहले दौर के मुकाबले में एल्बर्ट मोंटानेस को 6-2, 6-4 से हराने वाले मरे ने जर्मनी के फिलिप पेनश्नेज को 6-2, 6-4 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications