फीफा विश्व कप : मध्यांतर तक अमेरिका-अल्जीरिया मुकाबला बराबरी पर (लीड-1)
मध्यांतर का खेल खत्म होने तक 52 फीसदी मौकों पर गेंद अल्जीरिया के पास रही। इस दौरान उसके खिलाड़ियों ने 11 बार गोलपोस्ट को निशाना बनाकर गेंद मारा लेकिन इनमें नौ निशाने गोलपोस्ट से दूर रहे जबकि उसका दो निशाना गोलपोस्ट पर रहा। उसे तीन कार्नर भी मिले।
उधर, अमेरिका ने 48 फीसदी समय तक गेंद अपने पास रखा और उसने गोलपोस्ट पर निशाना साधकर 12 गेंद दागे। इनमें से आठ गोलपोस्ट से बाहर और चार गोलपोस्ट पर थे। उसे हालांकि एक ही कार्नर मिला।
अमेरिका ने अभी तक अपने दोनों मैच ड्रा खेले हैं। वह यदि अल्जीरिया को इस मैच में हरा देता है तो वह प्री-क्वोर्टरफाइनल में पहुंच जाएगा। उधर, दिन के दूसरे मैच में इंग्लैंड यदि स्लोवेनिया से हार जाता है तो अमेरिका का अल्जीरिया के खिलाफ ड्रा से भी काम चल जाएगा। अमेरिका और इंग्लैंड यदि ड्रा खेलते हैं तो भी अमेरिका प्री-क्वोर्टरफाइनल में पहुंच सकता है, बशर्ते उसके गोल इंग्लैंड से अधिक हों।
अल्जीरिया इस ग्रुप में अंक तालिका में सबसे नीचे है। उसने एक मैच ड्रा खेला है जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में हार के साथ ही उसके लिए अगले दौर के दरवाजे बंद हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications