For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

इतने मिलियन पौंड में 'बिकने' को तैयार हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अलर्ट पर हैं ये दो बड़े क्लब

मैड्रिड। पुर्तगाली स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिकने की खबरें आ रही हैं। ​डेली रिकॉर्ड के जर्नलिस्ट डंकन कासल्स की रिपोर्ट के अनुसार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड को उन्हें 100 मिलियन पौंड या उससे कम की फीस में समर में बेचने को कहा है। खबरों की मानें तो पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) और मैनचेस्टर यूनाइटेड को आगाह किया गया है कि रोनाल्डो स्पैनिश फुटबॉल क्लब से मूव करने के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड के साथ नवंबर 2016 में पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। तब उनका रिलीज क्लॉज 1 बिलियन यूरोज का रखा गया था। अब खबरें हैं कि रोनाल्डो PSG या यूनाइटेड में मूव करना चाहते हैं। इसके लिए खुद रोनाल्डो के कैम्प ने मैड्रिड के प्रेसिडेंट फ्लोरेंटिनो पेरेज से इस रिलीज क्लॉज के दसवें हिस्से की रकम में स्टार प्लेयर को बेचने की बात कही है।

रोनाल्डो के मैड्रिड से मूव करने की एक वजह प्रेसिडेंट फ्लोरेंटिनो पेरेज के साथ विवाद भी बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो रोनाल्डो की पेरेज के साथ रिलेशनशिप काफी खराब हैं। खबरों की मानें तो मैड्रिड के सबसे सफल फुटबॉलर के करीबी सूत्रों का कहना है कि रोनाल्डो अब प्रेसिडेंट से बात करना भी नहीं चाहते।

बता दें कि रोनाल्डो ने मैड्रिड को पिछले सीजन ला लीगा और चैंपियंस लीग जिताई थी, लेकिन उनकी बेसिक सैलरी लियोनल मेसी और नेमार की तुलना में काफी कम है। रोनाल्डो का कहना है कि उनकी ऑन-फील्ड अचीवमेंट उनकी सैलरी पर रिफ्लेक्ट होनी चाहिए और उनके पास दोनों साउथ अमेरिकन प्लेयर्स की तुलना में बेहतर कमर्शियल वैल्यू भी है। रोनाल्डो की मैड्रिड से मौजूदा डील 2021 के समर तक चलती है जिसमें 43 मिलियन पौंड की ग्रॉस सैलरी है। इस फिगर को हाल ही में नेमार और लियोनेल मेसी ने पीछे छोड़ा था।

Story first published: Sunday, December 31, 2017, 13:38 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+