For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले पुरुष फुटबॉलर

नई दिल्लीः पुर्तगाली स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भले ही पेनल्टी से चूक गए लेकिन फिर भी उन्होंने पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय स्कोरिंग रिकॉर्ड को तोड़ दिया और पुर्तगाल ने विश्व कप क्वालीफाइंग में आयरलैंड को 2-1 से हरा दिया।

रोनाल्डो 89वें मिनट में अपना 110वां गोल करके ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली डेई से आगे निकल गए। उसके बाद रोनाल्डों ने अपना 111वां गोल भी किया। इसके साथ ही रोनाल्डो पुरुषों में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं।

रोनाल्डो ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैंने रिकॉर्ड को तोड़ा, बल्कि उन खास पलों के लिए जो हमारे पास थे। खेल के अंत में दो गोल बहुत कठिन हैं, लेकिन टीम ने जो किया उसकी मुझे सराहना करनी होगी। हमें अंत तक विश्वास था।"

हालांकि रोनाल्डो अभी भी खेल की सबसे शानदार अंतरराष्ट्रीय स्कोरर से 76 गोल पीछे हैं। 38 साल वर्षीय क्रिस्टीन सिंक्लेयर ने पिछले महीने टोक्यो ओलंपिक में कनाडा के लिए अपना 187वां गोल किया था।

रोनाल्डो के लिए यह मुकाबला शुरुआत में कुछ खास नहीं था और वे अंतिम मिनट के हीरो सरीखे प्रदर्शन से पहले गोल के लिए परेशान दिखे।

15वें मिनट में रोनाल्डो की स्पॉट किक को गोलकीपर गेविन बाजुनु ने बचा लिया। यह कीपर केवल 2 साल का था, जब रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 2004 की यूरोपीय चैम्पियनशिप में अपना पहला गोल किया।

जुवेंट्स को छोड़कर मैनचेस्टर युनाइटेड जाने वाले रोनाल्डो का पुर्तगाल के साथ एकमात्र खिताब यूरो 2016 में आया था।

हालांकि वह इस साल की यूरोपीय चैंपियनशिप में चार मैचों में पांच गोल के साथ शीर्ष स्कोरर थे, लेकिन उनकी टीम 16 के दौर तक ही टिक पाई थी।

Story first published: Thursday, September 2, 2021, 8:40 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+