कोलंबो टेस्ट : ईशांत शर्मा पेवेलियन लौटे
खेल के चौथे दिन नाइटवाचमैन की भूमिका में उतरे ईशांत ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सके। वह सूरज रांडीव की गेंद पर कुमार संगकारा के हाथों लपके गए। उन्होंने चार बन बनाए। सचिन तेंदुलकर 18 और वी.वी.एस. लक्ष्मण दो रन बनाकर नाबाद हैं।
श्रीलंकाई गेंदबाजों ने चौथे दिन ही 257 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मेहमान टीम के तीन विकेट 53 रन पर झटक लिए थे। भारत ने चौथे दिन की समाप्ति तक वीरेंद्र सहवाग, मुरली विजय और राहुल द्रविड़ के विकेट गंवाए। तेंदुलकर 11 और ईशांत दो रन पर नाबाद लौटे थे। श्रीलंका को दूसरी पारी में 267 रनों पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने सबसे पहले सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का विकेट गंवाया था।
तीन मैचों की इस श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे है। उसने गॉल में खेला गया पहला मुकाबला 10 विकेट से जीता था जबकि कोलंबो में ही खेला गया दूसरा मैच बेनतीजा समाप्त हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications