सिनसिनाटी मास्टर्स: फाइनल में फेडरर और फिश की भिड़ंत
सिनसिनाटी, 22 अगस्त (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में अमेरिकी स्टार मर्डी फिश से भिड़ेंगे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को फेडरर ने मार्कोस बागातिस को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से पराजित किया।
दूसरी ओर इस टूर्नामेंट शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने हमवतन स्टार एंडी रॉडिक कासे 4-6, 7-6(7-3), 6-1 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
पिछले सप्ताह टोरंटो में एंडी मरे से हारकर खिताब से चूकने वाले फेडरर यहां खिताबी जीत कोशिश करेंगे। वह इस साल आस्ट्रेलियन ओपन के बाद दूसरा कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाए हैं।
उधर , फिश शानदार फार्म में हैं और फेडरर को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। उन्होंने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में ब्रिटिश स्टार एंडी मरे के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। विश्व में 36वीं वरीयता वाले फिश ने मरे को 6-7 (7-9), 6-1, 7-6 (7-5) से हराया था।
गौरतलब है कि सिनसिनाटी मास्टर्स के इतिहास में फिश दूसरे सबसे निचली वरीयता वाले खिलाड़ी बन गए हैं जिसने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले साल 2005 में 58वीं वरीयता वाले खिलाड़ी रॉबी गिनेप्री सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications