Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट, चौथे बच्चे के पापा बनने वाले हैं रोनाल्डो

स्पेन। फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड की ओर से खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि वे चौथे बच्चे के पिता बनने वाले हैं। द सन के मुताबिक रोनाल्डो ने कहा है कि उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिग्ज प्रग्नेंट हैं। अभी हाल ही में रोनाल्डो ने पहली बार अपने जुड़वां बच्चों की तस्वीरे सोशल मीडिया पर साझा की और दोबारा पिता बनने की पुष्टि की थी।

रोनाल्डो जुड़वा बच्चों ईवा और माटेओ के पिता सैरोगेसी के तहत बने थे। उनके एक सात वर्ष का बेटा क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर भी है। जब रोनाल्डो से पूछा गया कि क्या रियल मैड्रिड स्टार "एक और बच्चे के लिए खुश है" तो उन्होंने जवाब दिया- "हां, बहुत ज्यादा।"

रोनाल्डो ने ये भी स्वीकार किया कि वे अपने बच्चों के डायपर भी बदलते हैं। उन्होंने कहा कि- "दोनों बच्चे बहुत प्यारे हैं। मुझे उनके डायपर बदलते समय बहुत कुछ सीखने को मिलता है।" आपको बता दें कि स्पेनिश मॉडल जॉर्जिना ने पहले ही संकेत दिए थे कि वह पुर्तगाल के कप्तान से शादी करने के लिए तैयार हैं। अब जब रोनाल्डो पापा बनने वाले हैं तो ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि रोनाल्डो जल्द ही शादी भी कर सकते हैं!

अपने जुड़वा बच्चों के फोटो शेयर करते हुए 4 बार के 'बैलन डी ओर' विजेता क्रिस्टियानो ने अपने पोस्ट में लिखा था, "मैं बहुत खुश हूं। पहली बार अपने बच्चों के साथ हूं।" जुड़वा बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है। पुर्तगाली मीडिया के अनुसार रोनाल्डो के बच्चों बेटी मतेओ और बेटा ईवा का जन्म 8 जून को हुआ था, लेकिन फुटबॉल की व्यस्तता के कारण वह अब तक उनसे नहीं मिल पाए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+