Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जुड़वां बच्चों के पिता बने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, शेयर की फोटो

नई दिल्ली। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज अपने चाहने वालों को मुस्कुराने का वो मौका दिया है, जिसकी ख्वाहिश उनको लंबे वक्त से की थी। जी हां, रियाल मैड्रिड की ओर से खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पहली बार अपने जुड़वां बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है।

और साथ ही इस बात से भी रूबरू करवाया है कि वो दोबारा से पापा बनने जा रहे हैं। ये दोनों बच्चे सरोगेट चाइल्ड हैं। अपने बच्चों की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि मैं बहुत खुश हूं, पहली बार अपने बच्चों के साथ हूं, जुड़वा बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है।

रोनाल्डो पहले से ही एक बच्चे के पिता

गौरतलब है कि रोनाल्डो के सरोगेट बच्चों का जन्म 8 जून को हुआ था, बेटे का नाम है मतेओ और बेटी का नाम ईवा है। यहां आपको ये भी बताते चले कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले से ही एक बच्चे के पिता हैं, उनके पहले बेटे का जन्म 2010 में हुआ था। वो भी एक सरोगेट चाइल्ड है।

जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ रिलेशनशिप में

फिलहाल मीडिया सूत्रों के मुताबिक 32 साल का यह मशहूर स्ट्राइकर इस वक्त स्पेन की 22 वर्षीय मॉडल जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ रिलेशनशिप में है।

So happy to be able to hold the two new loves of my life 🙏❤

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano) on

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+