मित्तल ब्रिटेन के दूसरे सबसे अमीर फुटबाल क्लब मालिक
ब्रिटेन की पत्रिका 'फो-फोर टू' द्वारा जारी ताजातरीन सूची के मुताबिक पिछले वर्ष पहले स्थान पर रहे रूस के अरबपति उद्योगपति रोम अब्रामोविक तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
मैनचेस्टर सिटी क्लब के मालिक शेख नाहयान को 15 अरब पाउंड का मालिक बताया गया है जबकि चेल्सी के मालिक अब्रामोविक की कुल संपत्ति उनकी तुलना में आधे से भी कम बताई गई है।
शेख नाहयान संयुक्त अरब अमीरात के दुबई के राजघराने के सदस्य हैं। अब्रामोविक की संपत्ति तीन अरब पाउंड रह गई है जबकि पिछले साल यह 10.7 अरब पाउंड थी।
मित्तल को इस सूची में दूसरे स्थान पर रखा गया है। वे क्वींस पार्क रेंजर्स क्लब के मालिक हैं। उनकी संपत्ति 12.5 अरब पाउंड बताई गई है।
मित्तल के दोस्त और क्लब में हिस्सेदार बर्नी एस्लेस्टोन इस क्रम में चौथे पायदान पर हैं। उनकी संपत्ति 2.4 अरब पाउंड बताई गई है। एस्लेस्टोन फामूला की दुनिया के प्रमुख हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications