कोहली के बाद अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड से कटवाए बाल, शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। पुर्तगाल के स्टार फुटबाॅलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोडिग्यूएज से बाल कटवाते हुए नजर आए हैं। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में टूर्नामेंट रद्द् हो गए हैं। सभी खिलाड़ी खुद को घर में कैद रख रख रहे हैं। ऐसे में घर में अपने परिवार के साथ खिलाड़ी समय बीता रहे हैं और आए दिन कुछ वीडियो व तस्वीरें अपलोड कर रहे हैं।
रोनाल्डो भी पिछले करीब एक महीने से घर पर ही हैं। इटालियन क्लब जुवेंट्स के स्ट्राइकर रोनाल्डो ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से अपने घर मडीरा में बाल कटवा रहे हैं। रोनाल्डो ने वीडियो के साथ लिखा, घर पर रहो स्टाइलिश रहो। घर पर रहो, सुरक्षित रहो। इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के 210 मिलियन फॉलोवर्स है जबकि ट्विटर पर उनके करीब 83.6 मिलियन फैंस हैं।
रोनाल्डो से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह भी पत्नी अनुष्का शर्मा से बाल कटवाते नजर आ रहे थे। अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो शेयर भी किया था। अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल वीडियो भी शेयर किया था जिसमें विराट चेयर पर बैठे दिख रहे हैं। अनुष्का के हाथ में कैंची है। दरअसल, वह विराट के लुक को और बेहतर बनाने के लिए जोर आजमाइश में जुटी थी। उन्हें विराट के हेयर स्टाइल में थोड़ा बदलाव करने के लिए हाथ आजमाते देखा जा सकता था।
View this post on InstagramStay home and keep stylish 💇🏽♂️👩❤️💋👨 #stayhomestaysafe
A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
