एशियन गेम्स 2018 : एकतरफा मुकाबले में जीतकर स्टार पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय बैडमिंटन स्टार खिलाड़ियों का जलवा जारी है। पहले सायना नेहवाल ने अपने प्रदर्शन से प्रशंसकों का दिल जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी वहीं अब स्टार शटलर पीवी सिंधु भी इंडोनेशिया की तुनजुंग ग्रेगोरिया मरिस्का को हराकर क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गईं। राउंड ऑफ 16 का यह मुकाबला सिंधु ने आसानी से 34 मिनटों में अपने नाम कर लिया।
इस मुकाबले में सिंधु ने पहला सेट जीतने में केवल 14 मिनट का वक्त जाया किया, इस एकतरफा गेम में सिंधु ने शुरुआत से ही बढ़त बनाकर रखी और किसी भी मौके पर अपनी प्रतिद्वंद्वी मरिस्का के लिए कोई मौका नहीं छोड़ा। एक दो मौकों पर मरिस्का ने सिंधु द्वारा बनाई गई लीड को कुछ कम करने की कोशिश जरूर की, लेकिन अंत में 9 अंक के अंतर से सिंधु ने पहला गेम अपने नाम किया। पहले गेम में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सबसे लंबी रैली 26 स्ट्रोक की रही, जो कुल 32 सेकंड तक चली।
साइना ने फितरियानी को दी मात
कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन साइना नेहवाल ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में इंडोनेशिया की फितरियानी को सीधे गेम में 21-6 और 21-14 से पराजित किया। भारतीय शटलर के सामने इंडोनेशिया की खिलाड़ी संघर्ष करती नजर आईं। साइना ने पहला गेम 21-6 से जीता, जबकि दूसरे गेम को 21-14 से अपने नाम करते हुए क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच यह चौथा मुकाबला था, जिसमें से चारों मुकाबले साइना के नाम रहे हैं। इसी के साथ भारत को दो और पदक पक्के हो गए हैं हालांकि इन दोनों स्टार खिलाड़ियों से भारत को गोल्ड की उम्मीद है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
