नई दिल्ली। क्रिस्टीयानो रोनाल्डो, फुटबॉल जगत का बहुत बड़ा नाम है, उनकी हर एक अदा के लोग दिवाने है इसलिए वो जैसे काम करते हैं लोग उन्हें वैसा ही करने की कोशिश करते हैं। इतना सबकुछ जानते हुए भी फुटबॉल के इस जगमगाते सितारें ने वो शर्मनाक हरकत की है जिसकी जितनी निंदा की जाये कम ही है।
डेलीमेल में छपी खबर के मुताबिक क्रिस्टीयानो रोनाल्डो सोमवार तड़के 4 बजे सड़क किनारे सू-सू करते हुए पकड़े गए। रोनाल्डो ऐशो को बीच सड़क पर मर्सिडीज के ऊपर पेशाब करते हुए देखे गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हालांकि उनकी पहली गलती मानकर उन्हें माफ कर दिया लेकिन क्या सच में रोनाल्डो की यह हरकत माफ करने लायक है।
सड़क पर सू-सू करना एक अपराध है
डेली मेल ने लिखा है कि जब पुलिस ने उन्हें इस तरह की हरकत करते हुए देखा तो वो बिल्कुल चुपचाप थे जैसे उन्हें कोई फर्क ना पड़ा हो। कहा जा रहा है कि रोनाल्डो उस समय किसी पार्टी से आ रहे थे और नशे में थे, इसलिए नशे में उन्होंने यह हरकत कर डाली।