सुलझा लिया गया आईपीएल से जुड़ा विवाद : गेल
इस विवाद के कारण मई में वेस्टइंडीज टीम का प्रस्तावित इंग्लैंड दौरा खटाई में पड़ता दिखाई दे रहा था क्योंकि कप्तान गेल समेत उसके पांच प्रमुख खिलाड़ियों ने दौरे का बहिष्कार करने की धमकी दी थी।
गेल के अलावा शिवनारायण चंद्रपॉल, ड्वेन ब्रावो, जेरोम टेलर और फिडेल एड्वर्ड्स ने आईपीएल के साथ करार के कारण इंग्लैंड दौरे का बहिष्कार करने की धमकी दी थी।
खिलाड़ियों का कहना था कि यह जानते हुए कि उनका आईपीएल के साथ करार है और इस टूर्नामेंट का आयोजन अप्रैल-मई में होना है, वेस्टइंडीज बोर्ड ने जानबूझकर पिछले साल अक्टूबर में प्रस्तावित इंग्लैंड दौरे को इस साल मई में कराने का फैसला किया।
गेल ने कहा, "हम आईपीएल में खेलने के लिए स्वतंत्र हैं। अब यह विवाद सुलझा लिया गया है। बोर्ड आगे की कार्रवाई कर रहा है। हमारी कोशिश होगी कि हम उसकी इस काम में मदद कर सकें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications