Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महिला हॉकी विश्व कप : भारत की पहली जीत

मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे थी। भारत को चौथे प्रयास में जीत नसीब हुई है। उसे अपने पहले मैच में हॉलैंड के हाथों 1-7 से, दूसरे मुकाबले में आस्ट्रेलिया के हाथों 3-6 से और तीसरे मुकाबले में जर्मनी के हाथों 1-4 से हार मिली थी।

भारतीय टीम इस जीत के बावजूद खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी है। उसे अपना अगला मैच न्यूजीलैंड के साथ सात सितंबर को खेलना है। यह उसका अंतिम मैच होगा।

रविवार को खेले गए पूल-ए के अन्य मुकाबलों में हॉलैंड ने जर्मनी को 2-1 से हराया। मध्यांतर तक विजेता टीम 0-1 से पीछे चल रही थी। इसी दिन आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं।

जापान पर मिली जीत ने भारतीय टीम को पूल-ए की तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है। उसके तीन अंक हैं जबकि हॉलैंड ने चार मैचों में जीत से 12 अंक जुटाए हैं। जर्मनी ने चार मैचों में तीन जीत के साथ नौ अंक अपने खाते में डाले हैं।

आस्ट्रेलिया की टीम भी नौ अंक हासिल कर चुकी है जबकि जापान और न्यूजीैलैंड के एक-एक अंक हैं। पूल-बी में अर्जेटीना 12 अंकों के साथ पहले और इंग्लैंड 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+