गोल को तरस रहे रोनाल्डो के 8 वर्षीय बेटे ने अपने पहले ही मैच में किया दनादन गोल
नई दिल्ली। फुटबॉल की अगर बात करें तो मौजूदा समय में एक खिलाड़ी हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो जिनका नाम सबसे पहले जेहन में आता है। बता दें कि पुर्तगाल के रोनाल्डो का हाल ही में सपन्न हुए फीफा विश्वकप में कोई खास कमाल नहीं देखने को मिला था वहीं उनकी टीम भी इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। गौरतलब हो कि रोनाल्डो लंबे समय तक रीयल मैड्रिड का हिस्सा थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने इटली के क्लब यूवेंटस को ज्वाइन किया था। वहीं इसके बाद से वो लगातार गोल करने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन वो लगातार तीसरे मैच में टीम के लिए गोल करने में नाकाम रहे हैं वहीं उनके बेटे ने ये खास कमाल कर दिखाया है।
बता दें कि उनके बेटे ने यूवेंटस की अंडर-नौ टीम की ओर से पदार्पण करते हुए चार गोल किए। आठ साल के जूनियर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने पिता की तरह सात नंबर की जर्सी पहन कर उतरे थे। उन्होंने लुसेंटो के खिलाफ दोनों हाफ में गोल दागे जिससे टीम ने 5-1 से जीत दर्ज की। शनिवार को यूवेंटस ने पार्मा में 2-1 से जीत दर्ज की लेकिन रोनाल्डो लगातार तीसरे मैच में गोल करने में नाकाम रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
