For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World Cup 2018: स्पेन के साथ रोमांचक मुकाबले में रोनाल्डो ने रचा नया कीर्तिमान

नई दिल्ली। फीफा विश्वकप में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। शुक्रवार को स्पेन और पुर्तगाल के बीच भी एक ऐसा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, और सभी प्रशंसकों की आंखें मैच के आखिरी मिनट तक जमीं रहीं। इस मुकाबले के बाद हैट्रिक हीरो क्रिस्टियीना रोनाल्डो ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए और इस मुकाबले में स्पेन और पुर्तगाल की टीम ने 3-3 गोल के साथ इस विश्वकप का पहला ड्रा मुकाबला खेला। इस मैच में नए कीर्तिमान गढ़ने वाले रोनाल्डो ने इस मैच में जीत के लिए अपने साथियों का धन्यावाद किया। उन्होंने इस मुकाबले में कई नए कीर्तिमान भी बनाए।

इस मुकाबले के बाद कही बड़ी बात

इस मुकाबले के बाद कही बड़ी बात

2010 विश्वकप की चैंपियन टीम स्पेन के साथ मुकाबले के वक्त लग रहा था की पुर्तगाल टीम के हाथ से यह मुकाबला निकल जाएगा लेकिन रोनाल्डो ने अपनी टीम को संभाला और इस कड़े और रोमांचक मुकाबले में अपनी टीम को हारने से बचाया। मुकाबले के बाद रोनाल्डो ने कहा की इस मुकाबले से मैं बहुत खुश हूं और ये मेरा व्यक्तिगत बेस्ट प्रदर्शन भी था। उन्होंने कहा कि मेरे नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है लेकिन इससे ज्यादा जरूरी है की हमने किस तरह से मुकाबला खेला, और मेरे हिसाब से ये बेहतरीन रिजल्ट रहा। रोनाल्डो ने कहा अब हमारा ध्यान मोरक्को के साथ होने वाले मुकाबले पर है और हम उसनें बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

ये भी है खास

ये भी है खास

इस रोमांचक मुकाबले में गोल दागने वाले रोनाल्डो चार विश्व कप (2006, 2010, 2014 और 2018) में गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. रोनाल्डो से पहले पेले, उवे सेलर और मिरोस्लाव क्लोज ही इस कीर्तिमान को स्थापित करने में कामयाब हो पाए हैं।

बनाए खास रिकॉर्ड

बनाए खास रिकॉर्ड

फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ियों में शामिल पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाई। इस मुकाबले के चौथे मिनट में रोनाल्डो द्वारा किया गया गोल 1966 विश्व कप के बाद इस टूर्नामेंट में किया गया सबसे तेज गोल है। इंग्लैंड में हुए 1966 विश्व कप में जोसे अगुस्तो ने हंगरी के खिलाफ 1:35 सेकेंड में गोल किया था। वहीं इसके अलावा लगातार आठ प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो से पहले यूरोप एवं अमेरिका का कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को अपने नाम नहीं कर सका।

देखें मुकाबले की कुछ शानदार तस्वीरेंः

Story first published: Saturday, June 16, 2018, 10:58 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+