For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

रियल मैड्रिड क्लब छोड़कर जुवेंटस में शामिल होंगे रोनाल्डो, ये है बड़ी वजह

नई दिल्ली। दुनिया के महान फुटबॉलर और स्टाक स्ट्राइकर खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड को छोड़कर अब इटली के क्लब जुवेंतस के लिए खेल सकते हैं। गौरतलब हो कि रोनाल्डो ने अपने क्लब के लिए अब तक सर्वाधिक 451 गोल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने मई में मेड्रिड के साथ पांचवां चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। वहीं अगर खबरों की माने तो जुवेंतस के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लुसियानो मोगी को लगता है कि रोनाल्डो ने सेरी-ए विजेता के साथ करार कर लिया है। वहीं इस अधिकारी का मानना है कि पांच बार के बेलन डी ऑर पुरस्कार विजेता रोनाल्डो अगर जुवेंतस के साथ करार करते हैं, तो जुवेंतस के लिए यह सबसे बड़ा करार होगा। वहीं इस क्लब ने इससे पहले अर्जेंटीना के फॉरवर्ड गोंजालो हिग्यूएन के साथ 2016 में नौ करोड़ यूरो का करार किया था। इसके अलावा यह रियल मेड्रिड द्वारा मैनचेस्टर युनाटेड को दी गई राशि से भी अधिक होगी।

अपने क्लब से नाराज हैं रोनाल्डोः अगर मीडिया की खबरों की मानें तो रोनाल्डो अपने क्लब के साथ खुश नहीं है। बता दें कि कई मौकों पर रोनाल्डो ये कह चुके हैं कि वो वह रियल मैड्रिड को छोड़ना चाहते हैं। हालांकि बता दें कि जुवेंतस और रियल मेड्रिड दोनो ही क्लबों ने इस करार पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है। वहीं खबरें ऐसी भी हैं कि रियल मेड्रिड रोनाल्डो को लेकर जुवेंतस से मिले 10 करोड़ यूरो ऑफर पर विचार कर रहा है। यही रकम ही रोनाल्डो के रियल का साथ छोड़ने की बड़ी वजह बनती दिखाई पड़ रही है। गौरतलब हो कि पुर्तगाल की टीम का सफऱ इस फीफा विश्वकप में भले ही शानदार न रहा हो लेकिन रोनाल्डो ने इस विश्वकप में हैट्रिक लगाई थी। हालांकि उनकी टीम प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ही बाहर हो गई थी।

Story first published: Friday, July 6, 2018, 11:45 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+