EngineersDay: क्रिकेटर न बनते तो इंजीनियर होते ये भारतीय खिलाड़ी, पास है इंजीनियरिंग की डिग्री
नई दिल्ली। भारत में हर साल 15 सितंबर के दिन इंजीनियर्स डे मनाया जाता है।महान इंजीनियर मोक्षमगुंडम विश्वेश्वरैय्या की जंयती के कारण इस दिन को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने समाज के लिए और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काफी कुछ किया था। इस इंजीनियर्स डे के खास मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि भारतीय टीम में भी कई ऐसे खिलाड़ी है जो इंजीनियरिंग की डिग्री धारक हैं लेकिन अपनी प्रतिभा और असाधारण कौशल की बदौलत वह क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम बन गए हैं। आइए जाते हैं कौन है वो खिलाड़ी जो क्रिकेटर न होते तो शायद इंजीनियर ही होते।

अनिल कुंबले :
स्पिन गेंदबाजों की फेहरिस्त में बड़ा नाम रखने वाले अनिल कुंबले के पास इंजीनियरिंग की डिग्री है।कुंबले ने अपने करियर में भारत की तरफ से खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हुए हैं। 619 टेस्ट और 337 वनडे खेलने वाले कुंबले ने साल 1991-92 में इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। इसी साल कुंबले ने वनडे मैच में डेब्यू भी किया था।

जवागल श्रीनाथ :
भारत के तेज गेंदबाज के रूप में मशहूर हुए जवागल श्रीनाथ ने इन्स्ट्रमेनटेशन टेक्नोलॉजी में बीई की डिग्री हासिल की है। जवागल श्रीनाथ जहीर खान और आशीष नेहरा के साथ टीम के लिए गेंदबाजी का बागडोर संभाला करते थे। इस पूर्व गेंदबाज के नाम कई रिकॉर्ड है।

रविचंद्रन अश्विन :
भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के पास भी इंजीनियरिंग की डिग्री है। अश्विन ने चेन्नई के एसएसएल कॉलेज से इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी-टेक किया है। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते हुए अश्विन ने राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई और आज वो भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं।

कृष्णमाचारी श्रीकांत :
कृष्णमाचारी श्रीकांत टीम के सफल बल्लेबाज के रूप में याद किए जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कुछ यादगार और बेहतरीन पारियां भी खेली है। पढ़ाई के साथ-साथ वह क्रिकेट में खास रुचि रखते थे।इंजीनियरिंग के दिनों में ही श्रीकांत अलग-अलग स्तर पर क्रिकेट खेला करते थे। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा ली है।

श्रीनिवासाराघवन वेंकटराघवन :
श्रीनिवासाराघवन वेंकटराघवन ने ऑफ स्पिन से गेंदबाजी करते हुए 57 मैचों में 156 विकेट लिए। वेंकटराघवन को भारत की तरफ से खेलने के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले। वेंकटराघवन एक क्वालिफाइड इंजीनियर थे। गेंदबाजी के बाद उन्होंने क्रिकेट मैदान पर अंपायरिंग करना शुरू कर दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
