Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गॉल टेस्ट : मुरली के 5 विकेट, भारत फॉलोऑन को मजबूर (लीड-1)

श्रीलंका की पहली पारी के स्कोर आठ विकेट पर 520 (घोषित) के जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 276 रन ही बना सकी। भारतीय टीम फॉलोऑन के लिए मैदान में उतरेगी या नहीं इसका फैसला श्रीलंकाई कप्तान के ऊपर निर्भर करेगा।

श्रीलंका की ओर से स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए जबकि लसित मलिंगा को दो तथा चमारा वेलेगेदारा तथा रंगना हेराथ को एक-एक सफलता मिली।

मुरली ने 67वीं बार टेस्ट मैचों में पारी में पांच विकेट लिए हैं। प्रज्ञान ओझा का विकेट लेने के साथ उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट मैचो में 100 विकेट पूरे किए। ऐसा करने वाले वह दुनिया के एकमात्र गेंदबाज हैं। मुरली अब तक टेस्ट मैचों में 797 विकेट ले चुके हैं।

चौथे दिन का मुख्य आकर्षण भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद सहवाग का शतक रहा। तीसरे दिन 85 रन पर नाबाद लौटे सहवाग ने 118 गेंदों पर 19 चौकों और एक छक्के की मदद से 109 रनों की पारी खेली। यह उनके करियर का 20वां शतक है।

भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 140 रन बनाए थे। तीसरे दिन भारत ने गौतम गंभीर (2), राहुल द्रविड़ (18) और सचिन तेंदुलकर (8) के विकेट गंवाए थे। तीसरे दिन 18 रन पर नाबाद लौटने वाले वी.वी.एस. लक्ष्मण कुछ खास नहीं कर सके और 22 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद युवराज सिंह (52) और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (33) ने आकर्षक पारी खेलकर भारत को मुश्किल से उबारने का प्रयास किया लेकिन मुरली ने दोनों को आउट कर अपनी टीम का काम आसान कर दिया। हरभजन सिंह दो रन बना सके। ईशांत शर्मा पांच रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि ओझा ने तीन और अभिमन्यु मिथुन ने आठ रन बनाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+