फ्रेंच ओपन : महिला एकल खिताब जीतकर फ्रेंचेस्का ने रचा इतिहास (लीड-1)
दोनों प्रतियोगी पहली बार ग्रैंड स्लैम के फ़ाइनल में खेल रहीं थीं। फ्रेंचेस्का शियावोने (29) ने पहले सेट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-4 से जीत लिया। लेकिन दूसरे सेट में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दूसरे सेट में कभी स्टोसुर का पलड़ा भारी दिखाई पड़ता था कभी फ्रेंचेस्का का। लेकिन अंतत: फ्रेंचेस्का ने बाजी मार ली।
खिताब जीतने के बाद फ्रेंचेस्का बेहद ख़ुश थीं और क्ले कोर्ट पर लेट गईं। उनका कहना था, "मैंने इस प्रतियोगिता के कई फ़ाइनल मैच देखे हैं और मुझे पता है कि सब चैंपियन क्या कहते हैं। मैं सब लोगों का शुक्रिया करना चाहती हूं। "
फ्रेंचेस्का इटली की पहली ऐसी खिलाड़ी हैं जो किसी ग्रैंड स्लैम के फ़ाइनल पहुंची। फ्रेंचेस्का के खिलाफ सेमीफाइनल में ऐलिना देमेन्तियेवा चोट के कारण खेल पूरा नहीं कर पाई थीं।
वहीं 26 वर्षीय सामंथा ने सेमीफाइनल में चौथी नंबर की खिलाड़ी येलेना यानकोविच को हराया था। इससे पहले उन्होंने प्रतियोगिता में जस्टिन हेनिन और सेरेना विलियम्स को मात दी थी। महिलाओं में युगल मुकाबले का खिताब विलियम्स बहनों के नाम रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications