पटौदी ने कहा, मेरी टीम से बेहतर है धौनी की टीम
1968 में जब भारत ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में 3-1 से हराकर विदेशी धरती पर पहली जीत हासिल की थी, उस समय टीम के कप्तान पटौदी ही थे। विदेशी धरती पर भारत की यह पहली जीत थी।
पटौदी ने कहा, "धौनी की टीम मेरी टीम से कई मायने में बेहतर है। यह भारत की अब तक की सबसे अच्छी क्रिकेट टीम है। हमारी टीम ने पिछले कुछ समय से बेहतरीन खेल दिखाया है। मेरा मानना है कि इस टीम का विजय अभियान जल्दी नहीं रुकेगा।"
भारत ने तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में न्यूजीलैंड को 1-0 से पराजित किया है। वेलिंग्टन में खेला गया तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम अपनी जीत के अंतर को 2-0 कर सकती थी लेकिन बारिश के कारण वह ऐसा नहीं कर सकी।
इससे पहले खेली गई पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भारतीय टीम 3-1 से विजयी रही थी। एक मैच रद्द हुआ था। दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला न्यूजीलैंड ने 2-0 से जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications