एकदिवसीय मैच : इंग्लैंड को मिला 295 रनों का लक्ष्य (लीड-2)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने शानदार शुरुआत की और निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 294 रन बनाए। इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल के सर्वाधिक 74 रन शामिल हैं।
अकमल और मोहम्मद हफीज ने पहले विकेट के लिए 122 रन जोड़े। अकमल ने 72 गेंदों पर 12 चौैके लगाए जबकि हफीज ने अपनी 43 रनों की उपयोगी पारी में 68 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके जड़े।
इन दोनों के अलावा पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने 46 रनों की कीमती पारी खेली। यूसुफ ने 50 रन बनाने वाले असद शफीक के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। शफीक ने 58 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का जड़े।
यूसुफ ने 48 गेंदों की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। उमर अकमल ने भी 28 रन जोड़े। कप्तान शाहिद अफरीदी (9) ने निराश किया लेकिन फवद आलम ने 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रनों की तेज नाबाद पारी खेली।
इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने सर्वाधिक चार विकेट अपनी झोली में डाले। इसके अलावा टिम ब्रेसनन, जेम्स एंडरसन, ग्रीम स्वान और पॉल कोलिंगवुड को एक-एक सफलता मिली।
चेस्टर-ले-स्ट्रीट में 10 सितंबर को खेले गए पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 24 रनों से पराजित किया था। पांच मैचों की श्रंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है।
लॉर्ड्स में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के दौरान सामने आई स्पॉट फिक्सिंग की घटना के बाद पाकिस्तानी टीम चौथा मैच खेल रही है। उसे दो ट्वेंटी-20 मैचों की श्रृंखला में भी 0-2 से हार मिली थी। टेस्ट श्रृंखला उसने 1-3 से गंवाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications