Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बतौर कप्तान धौनी ने किया प्रभावित

धौनी ने बल्लेबाजी के दौरान न सिर्फ 38 रन बनाकर टीम को मुश्किलों से उबारने का प्रयास किया बल्कि क्षेत्ररक्षण के दौरान विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभालते हुए पांच शिकार किए।

धौैनी ने इस मैच में चार कैच और एक स्टंपिंग किया। इस तरह धौनी ने श्रीलंका और एशिया कप में बतौर विकेटकीपर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई।

अपनी 38 रनों की उपयोगी पारी के दौरान धौनी ने एशिया कप में 500 रनों का आंकड़ा पार किया। धौनी ने एशिया कप के 10 मैचों में अब तक कुल 507 रन बनाए हैं। इस प्रतियोगिता में उनका औसत 83.33 है।

यही नहीं, धौनी भारत और श्रीलंका के बीच अब तक खेले गए मैचों में सर्वाधिक शिकार करने वाले विकेटकीपर भी बन गए हैं। धौनी की शानदार सफलता के कारण भारत ने सर्वाधिक पांचवीं बार एशिया कप खिताब पर कब्जा किया।

धौनी ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक कुल 42 मैचों में खेलते हुए 55 शिकार लपके हैं जबकि श्रीलंकाई कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 56 मैचों में 51 शिकार किए हैं।

धौनी भारतीय टीम द्वारा खेले गए किसी भी फाइनल मुकाबले में बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक शिकार करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने कुल पांच शिकार लपके। एशिया कप में इससे पहले श्रीलंकाई विकेटकीप रोमेश कालूवितर्णा ने 1995 में पाकिस्तान के खिलाफ इतने शिकार लपके थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+