टेस्ट रैंकिंग में संगकारा नंबर एक बल्लेबाज बने
संगकारा ने कोलंबो टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ पहली पारी में 219 रन और दूसरी पारी में नाबाद 42 रन बनाए। इसके साथ ही वर्ष 2009 के बाद वह फिर से टेस्ट मैच की रैंकिंग में शीर्ष पर पहंच गए हैं। सहवाग इस मैच के दौरान पहली पारी में 99 रन ही बना पाए थे और शुक्रवार को मैच के ड्रा होने की वजह से वह दूसरी पारी में नहीं खेल पाए थे।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कोलंबो टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने की वजह से रिलायंस मोबाइल आईसीसी रैंकिंग में दो पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
वहीं श्रीलंका के महेला जयवर्धने बल्लेबाजी क्रम में तीसरे पायदान पर हैं और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल क्लार्क पांचवे स्थान हैं।
उधर, गेंदबाजी में डेल स्टेन पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पर विराजमान हो गए हैं। स्पिन के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन संन्यास लेने के बाद भी तीसरी पायदान पर बने हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications